खेत में चारा लेने गई महिला को 2 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में दुष्कर्म को लेकर आए दिन खबरें सामने आती जा रही है बता दें कि इस समय एक ऐसी खबर रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र से महिला के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आयाहै। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेत में चारा लेने गई महिला को गांव के दो युवकों ने जबरन हवस का शिकार बना लिया पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के जंगल मे मवेशियों के लिए चारा लेने जाते हुए वह एक गन्ने के खेत में शौच के लिए रुक गई थी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति वहां आ गया और उसने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया।

-->

इसके बाद उसका दूसरा साथी भी वहाँ आ गया उसने भी उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। दोनों आरोपी किसी को न बताने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद महिला अपने घर पहुँची और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अंकित और मोंटी निवासी नागल पलुनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।