2 बाइकों की टक्कर में जिला परिषद CEO के स्टेनो की हुई मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

high speed havoc zilla parishad ceo k steno died in a collision between 2 bikes

पानीपत : पानीपत जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने का मिला जहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी के स्टेनो की मौत हो गई। 

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र पानीपत से अपने गांल नैन जा रहा था। तभी नौल्था के अड्डे पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे बाइक चालक को गंभीर चोटें आई है। 

सूचना मिलने पर सीईओ विवेक चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही कर्मठ कर्मचारी था। फिलहाल पुलिस युवक का पोस्टमार्टम करवा रही है। 

ADVERTISEMENTS