11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं जहां पर एक और कुछ समय पहले कोरोनावायरस के मामले आने बिल्कुल ना के बराबर हो गए थे अब एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है और कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए एक बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है यहां पर मौजूद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से है जहां मिड टर्म ट्रेनिंग में आए 11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद सभी को एफआरआइ परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उनके साथी अधिकारियों की भी जांच की गई है।अकादमी के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी ने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से दून प्रस्थान के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 8 अधिकारी संक्रमित पाए गए।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद देहरादून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई और 3 अन्यों में भी कोरोना की पुष्टि हुई। कुल मिलाकर 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं बता दें कि तिब्बती समुदाय के सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 3 क्लेमेनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि 4 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कालोनी से हैं।

ADVERTISEMENTS