फौज में जाने जनून नोएडा की सड़कों में 10 किमी की दौड़ लगवा रहा है प्रदीप को, अल्मोड़ा का है यह युवक (वीडियो हो रहा वायरल)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के लोगों में सेना में जाने का बहुत बड़ा जन्म रहता है। यहां के लोगों में देशभक्ति कूट कर भरी रहती है वह अपने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहता है इसीलिए वह किसी भी कीमत में फौज में भर्ती होने का हर संभव प्रयास करता है ऐसा ही प्रयास अल्मोड़े का एक 19 वर्षीय युवक कर रहा है।

अल्मोड़ा के लाल फ़ौज में जाने का जुनून है इसलिए नोएडा की सड़कों पर लगा रहा है दौड़

दुनिया की बातों से बेखबर यह युवक जिसका नाम प्रदीप सिंह मेहरा है वह अल्मोड़े का निवासी है तथा अपने माता-पिता तथा भाई बहनों के साथ बरौला में रहता है। अपनी नौकरी के बाद वह घर पहुंचने के लिए किसी भी तरह के संसाधन का सहारा लेने के बजाय 10 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाता है और इस दौड़ के पीछे उसकी एक मंशा है कि वह भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें अनुष्क

नोएडा से बरोला तक उड़ते हुए जब इस युवक पर फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे अपनी कार में बैठने को कहा लेकिन उसका जुनून यह था कि अगर वह कार में बैठ गया तो उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस प्रभावित हो जाएगी तथा इस प्रैक्टिस के लिए उसे दोबारा समय नहीं मिलेगा। इसके अलावा उसने फिल्म मेकर विनोद कापड़ी के भोजन के आमंत्रण को भी बड़े प्यार से इसलिए ठुकरा दिया कि उसका छोटा भाई घर में भूखा होगा तथा उसे कौन खाना खिलाएगा उसे घर जाकर अपने छोटे भाई के लिए खाना भी बनाना है। जब फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने उसके जुनून को देखा तो उन्होंने उसे आगे दौड़ने को कहा। फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने उसके साथ भी इस बात को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो कि इस समय बहुत जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। प्रदीप मेहरा निश्चित रूप से पहाड़ का उड़न बॉय हैं

ADVERTISEMENTS