प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधायकों को दिला रहे शपथ,जानिए सबसे पहले किसने ली शपथ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण चल रहा है। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। महिला नवनिर्वाचित विधायकों को पहले शपथ दिलाई गई। सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने शपथ ली। कैंद विधायक सबिता कपूरी ने विधानसभा में प्रवेश से पहले नमन किया।

-->


पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ के बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज शाम को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।


विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा।