1 महीने से लापता व्यापारी पवन कन्याल का इस हालत में मिला जंगल में शव, परिवार की उम्मीदें टूटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां पर पिछले 1 महीने से लापता हो गए व्यापारी पवन कन्याल की लाश मिलने के साथ इलाके में सनसनी तो जरूर मच गयी लेकिन उनकी लाश मिलने के साथ ही परिवार का जो उनसे मिलने का एक सब्र का बांध था वह भी आखिरकार अब टूट गया है बता दे कि जो उनकी एक उम्मीद थी अपने बेटे या पति से मिलने कि वह उनकी लाश मिलने के साथ खत्म हो गई है। इससे पहले परिजनों ने कई जगह खोजा था लेकिन पवन का कही पता नहीं चल सका। आज ज्योलिकोट के जंगल में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि पवन कन्याल सुभाष नगर का रहने वाला था। वह पिछले एक माह से लापता था।

-->

लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर ने जानकारी देते बताया कि पुलिस शव का डीएनए व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। लेकिन पवन के परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ो व कद काठी से कर दी है। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है।