हल्द्वानी: नशे और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता पर सुमित हृदयेश का फूटा गुस्सा

हल्द्वानी के राजपुरा में नशे के बढ़ते कारोबार और जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस की कथित अभद्रता पर विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया।
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर राजपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मुलाकात की। बैठक के दौरान क्षेत्र में तेजी से फैल रहे अवैध नशे के कारोबार और उससे युवाओं पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने नशे के अवैध धंधे पर तुरंत रोक लगाने और युवाओं को बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
जनप्रतिनिधियों से कथित अभद्र व्यवहार की निंदा बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू और पार्षद अधिवक्ता धर्मवीर के साथ किए गए कथित अभद्र व्यवहार पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। सुमित हृदयेश ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और समस्याओं को लेकर ही अधिकारियों के पास जाते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है और जनप्रतिनिधियों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधानसभा सत्र में उठेगा मामला विधायक सुमित हृदयेश ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों के इस अनुचित व्यवहार और नशे के खिलाफ लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में राजपुरा में नशे के अवैध कारोबार और युवाओं के पुनर्वास के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा। सरकार को युवाओं के लिए खेल, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देना होगा।
पार्षद ने जताई जान माल के खतरे की आशंका बैठक के दौरान पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


