हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर 40 वर्षीय युवक की खून से लथपथ मिली लाश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सड़क दुर्घटना को लेकर एक बड़ी खबर हल्द्वानी के नेशनल हाईवे ज्योलीकोट से सामने आ रही है यहां पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली जिसे बुरी तरह से कुचल दिया गया था लेकिन उसकी शिनाख्त कर दी गई है बता दे की घटना आम पड़ाव के पास की है यहां पर मृतक की पहचान निकटवर्ती ग्राम गांजा निवासी 40 वर्षीय देवेश बोरा उर्फ बबलू के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक वह अविवाहित था और और मेहनत-मजदूरी करके पेट भरता था।

ADVERTISEMENTS

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह ज्योलीकोट चौकी पुलिस को आमपड़ाव में सड़क पर एक युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई।सिंह ने बताया कि शव आमपड़ाव में एक मोड़ पर पड़ा था। बताया जा रहा कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस को अंदेशा है कि रात्रि में वह सड़क के मोड़ पर गिर गया होगा और किसी वाहन ने उसे कुचल दिया होगा। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS