उत्तराखंड-भाजपा की नई प्रवक्ता टोली घोषित, 8 नए प्रवक्ताओं की एंट्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी मीडिया टीम का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता की घोषणा की है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 8 नए प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। पार्टी के अनुसार, नई प्रवक्ता टोली के माध्यम से भाजपा की नीतियों, प्रदेश सरकार के कार्यों और विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश प्रवक्ता टोली के विस्तार से पार्टी और मीडिया के बीच संवाद को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के पक्ष को विभिन्न मंचों पर प्रभावी तरीके से रखने में नई टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नए प्रवक्ताओं के शामिल होने से भाजपा का मीडिया प्रबंधन और जनसंवाद और अधिक प्रभावी होगा।

ADVERTISEMENTS