ब्रेकिंग न्यूज़- हल्द्वानी: मोटाहल्दू में तेंदुए की दस्तक से टेंशन में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

मोटाहल्दू (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आबादी के बीच तेंदुए की लगातार आवाजाही ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। घरों के आसपास तेंदुआ दिखाई देने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को तत्काल पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, 25 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे ग्राम निवासी पंकज कबडाल के घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की गतिविधियां कैद हुई हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास मिले पगचिह्नों की जांच की।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद तेंदुआ आबादी के आसपास लगातार मंडरा रहा है। शाम ढलते ही ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को अकेले बाहर भेजने में भी लोग डर रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो किसी बच्चे, महिला, बुजुर्ग या अन्य ग्रामीण के साथ गंभीर घटना हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से मामले को सामान्य वन्यजीव सूचना मानने के बजाय आपात स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो किसी बच्चे, महिला, बुजुर्ग या अन्य ग्रामीण के साथ गंभीर घटना हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से मामले को सामान्य वन्यजीव सूचना मानने के बजाय आपात स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने तेंदुए की निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कैमरा ट्रैप लगाने, प्रशिक्षित वनकर्मियों की लगातार गश्त कराने तथा नियमानुसार पिंजरा और जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए तत्काल दिशा-निर्देश जारी करने और ग्रामीणों को जागरूक करने की भी मांग उठाई गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी अब केवल वन्यजीव विभाग से जुड़ा विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुका है। उन्होंने वन विभाग से किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS