बैंगन का भरता-रोटी खाने के बाद 3 बहनों की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची भी शामिल, कब्र से निकाले जाएंगे शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

तीन नाबालिग बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार का दावा है कि खाना खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी थी. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

मध्यप्रदेश में एक घर की तीन लड़कियों की मौत

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बेहद दर्दनाक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक ही घर की तीन नाबालिग बच्चियों की संदिग्ध मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. जिन तीन लड़कियों की मौत हुई है उसमें 9 महीने की मासूम भी शामिल है. बाकी दो बहनों की उम्र 7 साल, 3 साल बताई जा रही है. मौत के पीछे के कारण का पता पुलिस लगाने में जुटी हुआ है. परिवार वालों का कहना है कि खाना खाने के बाद इन तीनों की तबीयत बिगड़ी थी.

एक ही घर में हुई इस तीन मौत की घटना ने शक पैदा कर दिया. यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि आस पास के लोग अचानक हंसते खेलते बच्चों की मौत पर सवाल उठा रहे हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी. परिवार वालों की तरफ से मौत के बात इन तीनों बच्चियों के शवों को यूं ही दफना दिया गया था. पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली कि शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है तो वो हरकत में आई. तीनों लड़कियों के शव को पुलिस ने कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करवाई. यह बात सबको जानना है कि मौत वाकई परिवार वालों की तरफ से बताई गई वजह से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है.

रात में बिगड़ी थी बच्चियों की तबीयत

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियों के मौत से जुड़ी पूरी घटना परिवार ने सामान्य बताया है. जो जानकारी पुलिस को दी गई है उसमें बताया कि बच्चियों की तबीयत रात तकरीबन 3 बजे के बाद अचानक ही बिगड़ी. सबको एक ऐसी परेशानी हो रही थी. उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दो बच्चियों को सुबह करीब 7 बजे के आस पास करीब के हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टर ने उनके बचाने की कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENTS