नैनीताल-खेत में छोड़े करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में करंट छोड़ा था। लेकिन इसकी चपेट में गांव का ही एक युवक आ गया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Ad
Ad


नैनीताल जिले के गरमपानी में खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के मालिक ने करंट छोड़ा था। लेकिन इस करंट की चपेट में गांव का ही एक युवक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।


गांव वालों की इसकी सूचना राजस्व और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को तारों से अलग किया गया।


गाय की खोजबीन के लिए रात को घर से निकला था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल की गाय घर नहीं आई थी। देर रात तक भी जब वह घर नहीं आई तो अर्जुन उसे ढूंढने के लिए गया था। जब बहुत देर होने के बाद अर्जुन घर नहीं आया तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन की।


घर से 100 मीटर दूर ही एक खेत में करंट की चपेट में आया युवक
जिसके बाद वह घर से ही 100 मीटर दूर ही एक खेत में जंगली जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए अवैध तारों के करंट की चपेट में आया हुआ नजर आया। वो करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया था।


इसके बाद गांव वालों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसे तारों से अलग किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।