प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, मक्का के खेत में इस हालत में मिला शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कानपुर पहुंचने के बाद लापता हुए युवक का शव खेत में मिला। चेहरे और सिर पर ईंटों से वार के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

crime news woman found dead
कन्नौज

Love affair: सदर क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी सचिन (24) दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार, उसने शुक्रवार को अपनी मां रन्नो देवी को फोन कर बताया था कि वह शनिवार को घर पहुंचेगा। शनिवार सुबह वह कानपुर आ गया था, लेकिन इसके बाद उसका परिवार से संपर्क नहीं हो सका।रविवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास मक्का के खेत के किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि सचिन का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका युवती के परिवार वाले विरोध करते थे। उनका आरोप है कि इसी रंजिश में सचिन की हत्या की गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे और सिर पर ईंटों से कई वार किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad