युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दी वीडियो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दौरान युवक ने किशोरी का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी भी दी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

-->


जानकारी के मुताबिक पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने बताया कि किशोरी अपनी दोस्त के घर पर रह रही थी। अब उसे सुरक्षित घर ला गए हैं। घर पहुंचकर किशोरी ने बताया कि एक युवक के डर से वो अपनी दोस्त के घर चली गई थी।

युवक ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी
किशोरी ने हसन नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया कि मार्च में युवक उसे अपने दोस्त के होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसका वीडियो भी बनाया। अब युवक किशोरी को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।