हल्द्वानी- KFC में चिकन खाने में मस्त रहा युवक, बाहर स्कूटी से दो लाख उड़ा ले गया चोर

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में स्कूटी की डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी हो गए। युवक बैंक से नकदी निकालकर सीधे खाना खाने के लिए केएफसी पहुंचा था। इस दौरान अज्ञात चोर ने स्कूटी की डिग्गी साफ कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लखनपुर गौलापार निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 20 मई को सुबह करीब 11:30 बजे एसबीआई कुसुमखेड़ा शाखा से दो लाख रुपये नकद निकालकर लाया था। रुपये उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे।
इसके बाद वह करीब 11:50 बजे पीलीकोठी स्थित केएफसी में भोजन करने चला गया और स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी। खाना खाने के बाद जब वह वापस लौटा और डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे।
पीड़ित के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी से नकदी चोरी कर ली। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बैंक से ही किसी ने युवक का पीछा किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन