Live Video Call के दौरान युवक ने दी जान, वायरल वीडियो से फैली दहशत,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
suicide

बाजपुर से बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान युवक किसी लड़की के साथ वीडियो कॉल पर था, जिसकी लाइव क्लिप इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://www.instagram.com/reel/DRUI0sOD_9r/?igsh=eGE4NW51eml6eGgw

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

घटना बाजपुर गांव की है, जहां शाहनवाज पुत्र भोला ने देर रात अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर अस्पताल भिजवाया।

वीडियो कॉल में किसी युवती से बात कर रहा था युवक

जांच में सामने आया है कि युवक फंदा लगाने से ठीक पहले किसी लड़की से लाइव वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बाजपुर के सीओ विभव सैनी का कहना है कि फिलहाल किसी ने भी इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

परिजनों में पसरा मातम

शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है। वास्तविक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि मृतक शाहनवाज हैदराबाद में सैलून में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वो छुट्टी पर अपने घर आया था। उसके अचानक इस कदम ने परिवार और पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है

ADVERTISEMENTS