आप का केजरीवाल को सीबीआई के घेरे में फ़साने के विरोध में धरना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव समित टिक्कू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जबरदस्ती सीबीआई के माध्यम से फसाने की निंदा की. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि आम आदमी पार्टी के लोग प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है वह एक-एक कर पार्टी के सभी बड़े नेताओं को फंसाना चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई आवाज बुलंद ना कर सके

केंद्र सरकार के इस भ्रष्टाचार भरे कदम की कड़ी निन्दा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू ने कहा कि यह निश्चित ही सच्चे और ईमानदार श्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ और सिर्फ परेशान करने की एक साजिश है। नरेंद्र मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की बड़ती लोकप्रियता और निरंतर बढ़ते हुए कुनबे को देखकर आने वाले समय में अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी समझ रही है इसके चलते आम आदमी पार्टी के लोगो को परेशान कर रही है ।


आज कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू , प्रदेश संगठन सचिव चंदशेखर पांडेय, जिला अध्यक्ष राजीव लोचन, जिला महासचिव संगठन देवेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हर्ष सिरोही, श्रीकांत खंडेलवाल, दीपक पांडे, संजय कश्यप सूरज कुमार, अब्दुल कादिर, पंकज कुमार, दीप प्रकाश,गोपाल बिष्ट, मोहिनी देवी, विमला बिष्ट, नीमा, सुमन, नंदी देवी, पुष्पा, प्रेमा देवी, सुषमा , मनोज, काशी, प्रमोद, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।