महिलाएं अब कर पाएंगी मुफ्त सफर : महिला दिवस पर लांच होगा पायलट प्रोजेक्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
women driver

प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी योजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लांच की जाएगी. मंत्री रेखा आर्या महिला सारथी की पहली सवारी होंगी. पहले एक सप्ताह जनजागरुकता के लिए चालक महिलाओं को फ्री में सफर कराएंगी.

ADVERTISEMENTS

महिलाएं अब कर पाएंगी मुफ्त सफर

रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों. महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण दे रहा है और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं. मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना 10 ई स्कूटी, 2 ई ऑटो रिक्शा और 2 ई-टैक्सी कार के साथ शुरू की जा रही है.

IRDT सभागार में होगा वाहनों का डेमो

योजना की शुरूआत मंत्री यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय से करेंगी और स्वंय IRDT हॉल सर्वे चौक पर इन्हीं वाहनों से पहुंचेंगी. जहां इसके बाद सभी वाहनों का डेमो आईआरडीटी सभागार में दिया जाएगा. पायलेट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड से की गयी है

रिजल्ट देखने के बाद होगा प्रोजेक्ट का विस्तार

मंत्री ने बताया कि पहले छह महीने पायलेट प्रोजेक्ट का रिजल्ट देखने के बाद इसका विस्तार प्रदेश के अन्य शहरों में किया जाएगा. इन गाड़ियों के संचालन के लिए एक पूरी तरह प्रोफेशनल मोबाइल एप बनाया गया है. उसमें यूजर इंटरफेस तकरीबन वैसा ही है जैसा आजकल ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कमर्शियल कंपनियों के एप में होता है.

पुलिस और परिवहन विभाग भी है प्रोजेक्ट में शामिल

पुलिस और परिवहन विभाग भीमंत्री ने बताया कि वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई फीचर शामिल किए गये हैं. इन वाहनों की gps ट्रैकिंग नियमित रूप से होगी ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तुरंत मदद मिल सके. योजना में पुलिस और परिवहन विभाग भी शामिल हैं. प्रोजेक्ट के लिए देहरादून में पहले ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है

ADVERTISEMENTS