अल्मोड़ा में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं में आक्रोश, सड़कों पर बैठकर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


अल्मोड़ा में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं में आक्रोश, सड़कों पर बैठकर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम
अल्मोड़ा में पिछले चार दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों की महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। महिलाओं का आक्रोश देख पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।


बता दें द्वाराहाट, गवाड़ गांव, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया आसपास के गांवों में रामगंगा पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर जलने से बीते चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। परेशान महिलाएं अपनी मांगों को लेकर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची। कार्यालय में कोई अधिकारी न मिलने पर महिलाओं का पारा चढ़ गया। जिसके बाद महिलाओं ने द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया।

EE के लिखित आश्वासन पर महिलाएं हाईवे से उठीं महिलाएं
हाईवे जाम करने की सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार तितिक्षा जोशी और जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानी। जल संस्थान के ईई की ओर से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने, रोस्टर के हिसाब से पानी बांटने और जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से आपूर्ति करने का लिखित आश्वासन देने पर महिलाएं हाईवे से उठीं। जिसके बाद राहगीरों के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।