बड़ी खबर- भारी बारिश के चलते कुमाऊं के इस जिले में स्कूल बंद के आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत जनपद में छुट्टी

चम्पावत 31 अगस्त 2025, सूवि।

ADVERTISEMENTS

ऑरेंज अलर्ट : 01 सितम्बर को चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द

जनपद चम्पावत अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 01 सितम्बर 2025 (सोमवार) को पूर्णतः बन्द रहेगा।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, चम्पावत श्री जयवर्धन शर्मा ने कहा कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उन्होंने कहा सम्बन्धित विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो। किसी भी विद्यालय/संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उनके विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS