नवविवाहिता हत्या मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बीते दिन से एक मामला सुर्खियों में है वो है थाना रानीपोखरी के भोगपुर क्षेत्र में नवविवाहिता आरती की मौत का मामला जिसे उसके परिजनों ने हत्या करार दिया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए उनकी बेटी के हत्यारों का क़ड़ी सजा देने की अपील की है। बता दें कि अब ये मामला हाई प्रोफाइल हो चला है। इस मामले का संज्ञान उत्तराखंड महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने लिया और एसएसपी को इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS


आपको बता दें कि रानीपोखरी के भोगपुर गांव में बीते दिनों नवविवाहिता आरती की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस मामले में आरती के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग के खिलाफ रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया था।


जानकारी मिली है कि आरती की शादी 21 दिसंबर को हुई थी। इस मामले में उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून एसएसपी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हुई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करके दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

ADVERTISEMENTS