ऋषिकेश में बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, वीडियो से मचा बवाल

Ad
ख़बर शेयर करें

foreign-woman-bikini-dip-in-ganga-river-rishikesh-viral-video-news

ऋषिकेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी के तट पर एक विदेशी महिला पर्यटक बिकिनी पहनकर स्नान करती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छीड़ गई।

video- https://youtube.com/shorts/busgwHKznY0?si=1PT732Oo3Y2sw5ul

बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा नदी में लगाई डुबकी

दरअसल वायरल वीडियो में महिला फूलों की माला पहने दिखाई दे रही है। पहले वो हाथ जोड़कर ‘नमस्कार’ करती है। जिसके बाद वो बाद गंगा में माला अर्पित कर डुबकी लगाती है। इस दौरान विदेशी महिला बिकिनी पहनकर गंगा में डुबकी लगाती नजर आईं। जिसके चलते लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जहां इसे श्रद्धा और भक्ति की भावना से जोड़ा, तो वहीं कई लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया।

ऋषिकेश के इस वीडियो ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी बहस छीड़ गई। कुछ का कहना है कि महिला का इरादा गंगा की पवित्रता का अपमान करने का नहीं था। तो वहीं दूसरी ओर कई यूज़र्स का कहना है कि भारत में आकर इस तरह का स्नान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। साथ ही परंपराओं की अनदेखी करता है। इस बीच, कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद को हल्के अंदाज़ में भी लिया। एक यूज़र ने लिखा “लक्स कोजी पहनकर नहाने वाले अंकल को अब समस्या हो रही है।