CBI ने शुरू की UKSSSC पेपर लीक केस की जांच, SIT से कब्जे में ली फाइलें और जांच डायरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

CBI

UKSSSC पेपर लीक केस की जांच अब सीबीआई के पास पहुंच गई है। सीबीआई ने मामले में मुकदमा दर्ज कर नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

CBI ने SIT की टीम से कब्जे में ली फाइलें और जांच डायरी

बता दें इस केस में सीबीआई की देहरादून डिविजन जांच करेगी। सीबीआई ने एसआईटी की टीम से इस केस की पूरी जांच डायरी और फाइलें अपने कब्जे में ले ली है। अब CBI UKSSSC Paper leak की साजिश, नेटवर्क और आयोग से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी।

युवाओं ने की थी CBI जांच की मांग

21 सितम्बर को हुए UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के बाद से ही उत्तराखंड के युवाओं में आक्रोश था। जिसके बाद प्रदेशभर के युवा सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम ने छात्रों की मांग को पूरा कर मामले की जांच को CBI को सौंपने की स्वीकृति दी थी।

ADVERTISEMENTS