महिला अस्पताल में महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म के बाद महिला की मौत, परिजनों में आक्रोश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के महिला अस्पताल में एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एक महिला की नव जात शिशु को जन्म देने के कुछ समय बाद मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी बरेली रोड स्थित महिला चिकित्सालय में गत दिवस लगभग 9 के करीब एक प्रेगनेंट महिला एडमिट हुई थी, जिसने शाम समय लगभग 5 बजे एक बालक को जन्म दिया। जिसके कुछ समय बाद ही महिला की तबियत खराब होने लगी, तथा लगभग रात 8 बजे महिला को मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि महिला की मृत्यु की खबर सुन महिला के परिजनों आक्रोश फैल गया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा परिसर तोड़फोड़ की गई।वही महिला के परिजनों के द्वारा चिकित्सालय के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।मामले की सूचना मिलने पर मौके पर कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृयदेश पहुंचे सूत्रों के अनुसार महिला के परिजनों व अस्पताल के बीच एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही ना करने के समझौते के बाद महिला के परिजनों द्वारा महिला को लेकर अपने घर चले गए। बताया जा रहा है कि महिला की पूर्व में भी एक 5 वर्षीय पुत्री है।

Ad
Ad