बिजली पॉल शिफ्ट करने को लेकर हुआ बवाल, धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में देर रात हाई एक्शन ड्रामा देखने को मिला है बता दे कि राज्य में अपनी सरकार होने के बावजूद भी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शुक्रवार रात धरने में बैठ गए। इससे हल्द्वानी से देहरादून तक हड़कंप मच गया। करीब पौन घन्टे बाद मंत्री धरने से उठे। इस बीच काफी हंगामा भी हुआ।दरअसल,हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली का पोल शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के अफसरों के बीच काफी विवाद हुआ। इस वजह से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही।बताया जाता है क्षेत्र के लोगों ने शाम 5 बजे विरोध तेज करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS

इस वजह से बिजली विभाग की टीम वापस लौट आई। 7 बजे क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ गए। इस बात की जानकारी मिलने पर रात करीब 10:30 बजे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी धरने पर बैठ गए। इससे अफसर परेशान हो गए। बाद में बिजली विभाग की टीम की ओर से माफी मांगे जाने के बाद मंत्री धरने से उठे।

ADVERTISEMENTS