मार्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी,विपक्ष करेगा घेराव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गैरसैंण में आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरु हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।


धामी सरकार पहली बार गैरसैंण में बजट सत्र पेश करने जा रही है। इसे लेकर सरकार ने खासी तैयारी की है।

ADVERTISEMENTS


बजट सत्र को लेकर सरकार जहां उत्साहित है वहीं विपक्ष ने भी इस बार बड़ी तैयारी की है। विधानसभा के सत्र को लेकर विपक्ष ने भी पूरा जोर लगाने की ठानी है।


सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने सवालों के तीर तैयार किए हैं।
वहीं सदन में सरकार को युवाओं पर लाठीचार्ज और पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ेगा।


मार्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी
सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में मार्निग वॉक किया। सुबह सूर्य नमस्कार के बाद सीएम धामी इलाके में घूमने निकल गए। लोगों से भी सीएम धामी ने मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है।


विपक्ष करेगा घेराव
सत्र के पहले दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भराड़ीसैंण में प्रदर्शन करेगी। माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में जहां कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होंगे वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे।


कुमाऊं और गढ़वाल से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। राज्य में सरकारी भर्तियों के लिए होनी वाली परीक्षाओं में नकल, युवाओं के ऊपर लाठीचार्ज, अंकिता भंडारी हत्याकांड जांच, भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।


वहीं पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विधानसभा से 4 किलोमीटर पहले रोकने की प्रशासन की योजना बनाई है। कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए तीन अलग-अलग जगह पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS