आखिर क्यों महाराज की सीट पर यशपाल ने ठोकी दावेदारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

आज दिल्ली में भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। उससे ठीक पहले पूर्व विधायक और पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने चौबट्टाखाल सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।यशपाल बेनाम की दावेदारी के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि सतपाल महाराज किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इधर, भाजपा पहले ही संसदीय बोर्ड को नामों का पैनल भेज चुकी है। ऐसे में बेनाम की दावेदारी करना रणनीतिक भी लग रहा है।

-->


नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि अगर चौबट्टाखाल के वर्तमान विधायक अैर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश की किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाते हैं तो वे चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब वे निर्दलीय में चौबट्टाखाल सीट से चुनाव लड़े थे। उस समय वे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे चौबट्टाखाल विधानसभा से वाकिफ है और अगर महाराज ने चाहा तो वे इस सीट से चुनाव लड़कर और जीत हासिल कर यह सीट एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल सकते हैं।