अचानक क्यों कौड़ियों के भाव बिकने लगा सोना? सामने आई यह बड़ी और हैरान करने वाली वजह

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Gold Price Today

नई दिल्ली: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज सोमवार का दिन बेहद शानदार खबर लेकर आया है। सर्राफा बाजार से आज एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठेंगे। सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां एक तरफ सोने का भाव सीधे 3,422 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है, वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में तो जैसे हाहाकार मच गया है। चांदी का रेट एक ही झटके में 13,000 रुपये से भी ज्यादा लुढ़क चुका है।

इस जोरदार गिरावट की वजह से बाजार में चांदी की कीमत अब 2,50000 रुपये के नीचे आ गई है। आपको बता दें कि इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने सोमवार सुबह के लिए सोने और चांदी की नई आधिकारिक कीमतें जारी कर दी हैं। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर मिल रहे हैं।

क्या है आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट?

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार खुलते ही आज सोमवार की सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 150,768 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार की दोपहर में यही गोल्ड 154,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा था। यानी शुक्रवार से लेकर आज सोमवार सुबह तक में ही शुद्ध सोने की कीमतों में 3,422 रुपये की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

अन्य शुद्धता वाले सोने की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150,164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके साथ ही गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 113,076 रुपये और सबसे कम शुद्धता वाले 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, 2.50 लाख के नीचे आया भाव

सोने के मुकाबले आज चांदी खरीदने वालों को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। आज सिल्वर की कीमतों में सबसे भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में अब 1 किलोग्राम चांदी का ताजा रेट गिरकर 241,160 रुपये के स्तर पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को चांदी का बाजार भाव 254,950 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह देखा जाए तो शुक्रवार से लेकर अब तक चांदी की कीमतों में पूरे 13,790 रुपये की भारी कटौती हो चुकी है।

महज कुछ ही दिनों में 25,000 रुपये तक सस्ती हुई चांदी

अगर थोड़ा और पीछे जाकर तुलना करें, तो सोने और चांदी के दामों में यह गिरावट पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी हुई है। इसी महीने 2 जून को बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट सोने का रेट 156,296 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई के करीब था, जिसके मुकाबले आज सोमवार को सोने का दाम 5,528 रुपये कम हो चुका है। वहीं, 2 जून को चांदी का रेट 266,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था, जिसमें तब से लेकर आज तक यानी महज कुछ ही दिनों के भीतर 25,040 रुपये की बड़ी मंदी देखी जा चुकी है।

आखिर क्यों अचानक धड़ाम हो गईं सोने-चांदी की कीमतें?

बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार जारी तेजी का सीधा असर सोने और चांदी के दामों पर देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। यही वजह है कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक्स (केंद्रीय बैंक) ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने पर लगातार विचार कर रहे हैं, जिसका सीधा नेगेटिव असर बुलियंस मार्केट पर पड़ रहा है और निवेशक सोने से पैसा निकाल रहे हैं।

अगर अपने देश यानी घरेलू स्तर की बात करें, तो इस समय भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की मांग (डिमांड) में भारी कमी आई है। शादियों का सीजन पूरी तरह से बीत चुका है और आने वाला नया फेस्टिव सीजन अभी काफी महीने दूर है। शादियां न होने की वजह से बाजारों से खरीदार गायब हैं और मांग घटने के कारण घरेलू परिस्थितियों ने सोने-चांदी की कीमतों को नीचे ढकेलने का काम किया है।