चलती गाड़ी से क्यों कूदी महिला चुनाव कर्मी पढ़िए खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Skt. com

ADVERTISEMENTS

रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ वाहन चालक ने छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और गाड़ी नहीं रोकी। साहस दिखाते हुए महिला चलती गाड़ी से कूद गई और किसी तरह जान बचाई। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।


पीड़िता ने पुलिस को सौपी तहरीर के अनुसार 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम पंचायत मल्ला डाभर में ड्यूटी पूर्ण कर वह ताड़ीखेत लौटने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी सफेद मारुति वैगनआर (यूके 05 सी 8165) चालक ने उन्हें देखकर गाड़ी रोकी और लिफ्ट देने की बात कही। पास में ही निवास होने के कारण महिला गाड़ी में बैठ गई।


कुछ ही दूरी पर चालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। एक तीव्र मोड़ पर रफ्तार कम होते ही महिला चलती गाड़ी से कूद गई और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। घायल महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ताड़ीखेत क्षेत्र में घटना को लेकर भारी रोष है। प्रशासन ने पीड़िता को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। कोतवाल अशोक धनखड़ का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। चालक की खोजबीन चल रही है। मामले की जांच की जा रही ।

क्या बोले एसएसपी

मतदान ड्यूटी से लौट रही महिला कर्मी से छेड़छाड़ करने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। – देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

ADVERTISEMENTS