NDA या महागठबंधन?, बिहार में किसके सिर सजेगा ताज?, आज हो जाएगा फैसला – Bihar Chunav Results 2025

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Bihar Election Results 2025

Bihar Chunav Results 2025: आज यानी कि 14 नवंबर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है। आज ये फैसला हो जाएगा कि बिहार में किसके सिर सत्ता का ताज सजेगा। बताते चलें कि राज्य में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में किए गए।

ADVERTISEMENTS

छह और 11 नवंबर को टोटल 243 सीटों के लिए मतदान हुआ। मुख्य रुप से एनडीए और महागठबंधन के बीच ये मुकाबला होने वाला है। हालांकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी अपने पहले विधानसभा चुनाव में मजबूत मौजूदगी दर्ज की है।

NDA या महागठबंधन?, बिहार में किसके सिर सजेगा ताज?

बिहार में विधानसभा चुनाव के टोटल 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए शुरुआती रुझानों की माने तो MGB 59 सीटों पर आगे है। तो वहीं NDA के प्रत्याशी 168 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसके अलावा 48 विधानसभा क्षेत्र में RJD ने बढ़त हासिल की हुई है। साथ ही JDU भी 71 सीटों में आगे है। BJP 77 विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं। तो वहीं CONG 6 सीटों पर आगे है।

ADVERTISEMENTS