मां ने डांटा तो Premanand Maharaj से मिलने पहुंचा 7वीं का छात्र, साइकिल से 400 Km का सफर किया तय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

to-meet-premanand-maharaj-child cycled-400-kms

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। आए दिन उनसे मिलने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। अब सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों में भी उनसे मिलने की इच्छा देखने को मिल रही है।

ADVERTISEMENTS

ऐसा ही एक मामला लखनऊ के पारा से सामने आ रहा है। जहां पर एक 7वीं क्लास के छात्र ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए साइकिल से ही वृंदावन का सफर तय कर लिया। बच्चे ने 400 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया।

lucknow-student-cycled-400km-meet-premanand-maharaj

मां ने डांटा तो प्रेमानंद से मिलने पहुंचा 7वीं का छात्र Premanand Maharaj

दरअसल ये पूरा मामला लखनऊ के पिंक सिटी बुद्धेश्वर निवासी का है। यहां पर सातवीं का छात्र मां से डांट खाने के बाद घऱ से निकल गया। वो भी प्रेमानंद महाराज से मिलने। उसने अपनी रेंजर साइकिल निकाली और मथुरा के लिए निकल गया। शाम तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार में चिंता बढ़ गई। परेशान होकर परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

साइकिल से 400 Km का सफर किया तय

जांच पड़ताल में पुलिस को कई सीसीटीवी कैमरे में छात्र नजर आया। कैमरे से छात्र का पीछा करते हुए पुलिस वृंदावन के आश्रम तक पहुंची। 20 अगस्त को बच्चा घर से वृंदावन के लिए निकला था। शनिवार को पुलिस ने छात्र को वृंदावन में पाया। पुलिस को बच्चे ने पूरी बात बताई।

उसने बताया कि वो प्रेमानंद महाराज से मिलना चाहता था। उसे वो काफी पसंद है। टोल प्लाजा पार करते ही उसने अपनी शर्ट को साइकिल की हैंडल पर बांध दी। जिसके बाद वो राधा-राधा नाम का जाप करते हुए वृंदावन पहुंचा।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल बच्चे ने मां से किताब के लिए ₹100 मांगे थे। लेकिन मां ने उसे डांट दिया। जिसके बाद नाराज बच्चा घर से वृंदावन की तरफ साइकिल से निकल पड़ा। आगरा एक्सप्रेस की तरफ वो निकला। जिसके बाद 70 किलोमीटर दूर जहां बांगरमऊ कट होता है वहां से एक ट्रक में बैठ गया। 100 किलोमीटर दूर सीसीटीवी से ये बात पता चली कि बच्चा वृंदावन साइकिल पर गया है।

प्रेमानंद से मिलना चाहता था बच्चा

मां के फोन पर उसने वृंदावन की दूरी सर्च की थी। मां की डांट सिर्फ एक बहाना था। बच्चे को प्रेमानंद महाराज से मिलने जाना था। फिलहाल बच्चे को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। साथ ही उसकी काउसलिंग भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS