Iran ने मांगी भारत से मदद तो शख्स ने खरीद डाला 25 हजार का 1 अंडा,dekhe video

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच भारत के अलग-अलग जगहों से लोग ईरानी नागरिकों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, खासकर जम्मू से। अब तक युद्ध में प्रभावित लोगों के लिए करोड़ों का चंदा इक्ट्ठा किया जा चुका है। लेह में लोग ईरान की लोगों की मदद के लिए कई चीजें दान कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने नीलामी में 25 हजार का एक अंडा खरीदा है।
ईरान ने मांगी भारत से मदद तो शख्स ने खरीद डाला 25 हजार का 1 अंडा US-Israel Iran War
न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी शब्बीर हुसैन ने बताया, “हम सब जानते हैं कि एक अंडे की कीमत बाजार में 10 रुपये है। मैंने 25 हजार रुपए इसलिए नहीं दिए क्योंकि मेरे पास पैसे थे। अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान में बच्चों पर जुल्म-अत्याचार हो रहा है। इसके लिए मैंने 25 हजार रुपये दिए। जिससे उनकी मदद हो सके। हम अपनी जान देने को तैयार हैं। हम इस समुदाय के लिए जिएंगे। हमें अपने नेता के हर आदेश का पालन करना होगा। अभी तक हमारे नेता ने हमें कोई आदेश नहीं दिया है।”
video- https://youtu.be/rbcqvols2Bo?si=eFb8i7BJ6maZz8Rk
शिया संगठनों ने की दान की अपील
आपको बता दें कि कश्मीर-ईरान के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लोग दान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोग ईरान के नागरिकों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अलग-अलग शिया संगठनों ने लोगों से दान करने की अपील की है।
ईरानी दूतावास ने मांगी थी भारत से मदद
दरअसल ईरानी दूतावास ने मार्च में जंग के बीच मदद के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की थी। ऐसे में भारत, खासकर जम्मू कश्मीर के लोग इसके लिए आगे आए। उन्होंने नकद के साथ सोना और गहने भी दान किए। ईरान युद्ध के बाद से भारत में लगातार ईरान के लिए चंदा जुटाया जा रह है। जिसका आकंड़ा करोड़ों तक पहुंच गया है।
मदद के लिए शुक्रिया अदा भी किया
लोगों की इस मदद के लिए ईरानी दूतावास ने शुक्रिया अदा किया। साथ ही बच्चों की पिगी बैंक से पैसे निकालते हुए एक वीडियो भी ट्वीट की। जिसमें उन्होंने वादा किया वे भविष्य में जम्मू-कश्मीर के लोगों का ये योगदान कभी नहीं भूलेंगे। ईरानी दूतावास ने कहा, “दिल में कृतज्ञता लिए, हम कश्मीर के नेक लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि वे अपने मानवीय सहयोग और दिली एकजुटता के जरिए ईरान के लोगों के साथ खड़े रहे. इस नेकी को कभी नहीं भुलाया जाएगा. शुक्रिया, भारत
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई संपन्न