अब Free नहीं रहेगा WhatsApp!, स्टेटस के लिए खर्च करने होंगे पैसे?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

whatsapp-paid-model-ad-free-subscription

भारत में ज्यादातर लोगों के स्मार्टफोन में WhatsApp होता है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई व्हाट्सएप यूज ना करें। सुबह से लेकर शाम तक लोग चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग, कॉल करते रहते है। लेकिन अब इस पर बड़ा बदलाव होने वाला है। खबरों की माने तो अब WhatsApp में फ्री इस्तेमाल बंद हो सकता है। यानी कि आने वाले समय में हमें इसमें विज्ञापन देखने को मिल सकते है। चलिए जानते है कि इसमें क्या बदलाव हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

अब Free नहीं रहेगा WhatsApp!,

दरअसल बदलाव WhatsApp ऐप के स्टेटस सेक्शन में देखने को मिल सकता है। हालांकि चैटिंग या कॉलिंग पर इसका असर नहीं पड़ेगा। मैसेज भी फ्री ही रहेगा।अब तक WhatsApp फ्री है। नया बदलाव WhatsApp के स्टेटस फीचर से जुड़ा है। ‘

WhatsApp में स्टेटस देखते समय आएंगे ऐड!

जैसे Instagram या Facebook स्टोरी को देखते हुए अभी लोगों को बीच-बीच में ऐड देखने को मिलता है। तो वहीं WhatsApp स्टेटस में भी यही चीज नजर आ सकती है। यानी स्टेटस देखते हुए बीच में प्रमोशनल कंटेंट आ सकता है।

WhatsApp का सब्सक्रिप्शन प्लान

खबरों की माने तो अगर आप स्टेटस में ऐड नहीं देखना चाहते, तो कंपनी उन्हें पेड ऑप्शन देगी। इसका मतलब है कि अगर आप सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो आपको स्टेटस बिना ऐड के दिखेंगे

ADVERTISEMENTS