क्या सस्ता, क्या महंगा? Budget 2026-27 में आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, पॉइंट्स में समझें

ख़बर शेयर करें

whatsapp sharing button

budget-2026-27-cheaper-expensive-hindi

Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए आम लोगों से लेकर किसानों, मरीजों और टूरिज्म सेक्टर तक के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में कुछ चीजें सस्ती होंगी तो कुछ महंगी भी होंगी। इसके साथ ही पर्यटन, शिक्षा, खेल और कृषि से जुड़ी नई योजनाओं की भी घोषणा की गई है।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती ?

  • सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण सस्ते होंगे
  • जूते, मोबाइल बैट्री और ओवन की कीमतें घटेंगी
  • कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती की जाएंगी
  • 7 गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी
  • शुगर (डायबिटीज) की दवाएं सस्ती होंगी
  • दवाओं और मेडिकल डिवाइसेज पर कस्टम ड्यूटी घटेगी
  • सीएनजी और बायोगैस की कीमतों में राहत मिलेगी
  • विदेश यात्रा पहले के मुकाबले सस्ती होगी

कौन-कौन सी चीजें होंगी महंगी?

  • शराब महंगी होगी
  • स्क्रैप महंगा किया जाएगा
  • खनिज (Minerals) की कीमतें बढ़ेंगी
  • ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2 प्रतिशत किया जाएगा

बजट 2026-27 के बड़े ऐलान और योजनाएं

  • पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में नए पर्यटन स्थलों का निर्माण
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना
  • इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप
  • हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए नया प्लान
  • खेलो इंडिया मिशन को और मजबूत किया जाएगा
  • देश की 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा
  • डिजिटल नॉलेज ग्रिड के जरिए टूरिस्ट साइट्स की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी
  • ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना
  • पशुपालन और वेटनरी कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट स्कीम

उत्तराखंड के लिए 2026-27 बजट में क्या है?

ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए बजट 2026-27 में घोषित विशेष योजना से उत्तराखंड को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड पहले से ही ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र है। नई योजना के तहत ट्रेकिंग रूट्स का विकास, सुरक्षा सुविधाएं, डिजिटल जानकारी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।