उत्तराखंड दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पहुंचे। जहां उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया।

Ad
Ad

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।

भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
बता दें प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति बनानी शुरु कर दी है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होकर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।