सीएम के समक्ष युवा नेता चतुर बोरा की हुई घर वापसी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से निष्कासित हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा की एक बार फिर से घर वापसी हो गयी है। चतुर बोरा के पार्टी में वापसी होने के बाद युवाओं को एक बार फिर उनके नेतृत्व में मजबूती मिलेगी

मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में चतुर बोरा को फूल माला पहनाकर पार्टी में वापसी कराई।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया है। एक समय था जब कांग्रेस ने उत्तराखंड की उपेक्षा करने का कार्य किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देवभूमि विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही वैश्विक स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रही है।

निश्चित तौर पर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा को पुनः प्रचंड बहुमत के साथ अपना आशीर्वाद देकर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS