उत्तराखंड में 10 मार्च को बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather News: Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में 10 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
10 मार्च को कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 10 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी।
11 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 11 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का यही पैटर्न रहेगा। इस दिन भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। बर्फबारी 3800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में होने की संभावना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन