प्रदेश में खराब रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी की इन तीन जिलों के लिए एवलांच की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इसके साथ डीजीआरई चंडीगढ़ ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए एवलांच के चेतवानी जारी की है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS


जानकारी के मुताबिक इस संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ कि ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ओर चमेली जनपद को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं।


चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों से की अपील
आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने इसे सामान्य अलर्ट बताया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कीइससे घबराने वाली कोई बात नहीं है।उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।


सचिव ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील कर कहा की वह मौसम का रुख देख कर ही आगे की यात्रा तय करें। उन्होंने कहा की मौसम को साफ देख कर ही यात्रा के आगे का सफर तय करें।

ADVERTISEMENTS