Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश में कब-कहां और कितनी होगी बारिश?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

WEATHER UPDATE weather-report-heavy-rain-fall

Weather Update: भारत के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे रहा है। उत्तर, मध्य पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में इसका और भी ज्यादा प्रकोप देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान बताया है।

ADVERTISEMENTS

मतलब 24 जून से 30 जून तक उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश(Weather Today) की चेतावनी है। इनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश आदि शामिल है। इस दौरान अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश Weather Update

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से हल्की से तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। यहीं स्थित हफ्तेभर देखने को मिलेगी। इसके अलावा 25, 26 और 27 जून को भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से जलभराव, आंधी और बिजली कड़क सकती है। ऐसे में अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।

उत्तर प्रदेश में भी चेतावनी Weather Today

उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। 25 और 27 जून को पश्चिमी यूपी के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तो वहीं पूर्वी यूपी में 27 से 30 जून तक भारी बारिश की संभावना है।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी खासकर पूर्वी राजस्थान में 24 और 27 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। तो वहीं पश्चिमी राजस्थान में 27 जून के बाद भारी बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

ADVERTISEMENTS