मौसम का कहर : किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, कई जगह मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कई जगह बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण कई जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. बता दें पहाड़ों में इन दिनों आवाजाही खतरनाक बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
बता दें मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन होने से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं. जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया. कई घंटे बाद मार्ग में आवाजाही शुरू हुई. मूसलाधार बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है.

ADVERTISEMENTS

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि शेष जिलों में भी आंशिक बादलों के साथ बारिश की संभावना है

ADVERTISEMENTS