हल्द्वानी: भाखड़ा नदी में दो लोगों की जान पर बनी, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी और उसके आसपास के कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है,मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,ऐसे में हल्द्वानी शहर करीब फतेहपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भाखड़ा नदी पार करने के दौरान दो लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए,स्थानीय लोगों की मदद और समय रहते किए गए प्रयासों से दोनों की जान बचा ली गई।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में भाखड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद क्षेत्र के लोगों के पास नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित विकल्प नहीं है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को हर साल जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। इस घटना ने एक बार फिर इस गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह स्थिति हर वर्ष बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बाखड़ा नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुल नहीं बनाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है

ADVERTISEMENTS