महिला ने की पलटन बाजार में चोरी की कोशिश, पकड़े जाने पर पुलिस से की मारपीट, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

महिला ने की पलटन बाजार में चोरी की कोशिश, पकड़े जाने पर पुलिस से की मारपीट, वीडियो देखें dehradun paltan bajar police caught women

देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ ली गई। बताया जा रहा है कि महिला ने एक दुकान से दो अंगूठियां चुराई थीं। दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS

पलटन बाजार में महिला ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला ने बचने के लिए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से ही हाथापाई करने लगी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद महिला को काबू में लिया गया।

video link- https://youtube.com/shorts/e74z2r-c46U?si=43LstS1D7VZhKzth

जांच में जुटी पुलिस

पकड़े जाने के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए अपने बेटे के बीमार होने का हवाला दिया। बताया जा रहा है महिला नशे की हालत में थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है कि क्या इसके पीछे कोई गैंग शामिल है या यह अकेली ही चोरी करती थी।

ADVERTISEMENTS