हल्द्वानी -शिव मंदिर परिसर के अंदर मीट के फेके गए टुकड़े , स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश , देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के राजपुरा धोबीघाट चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर परिसर के अंदर मीट के टुकड़े फेंके जाने से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पंडित अशोक पांडे की शिकायत पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर राजपुरा चौकी ले जाया गया। इस घटना के विरोध में मंदिर परिसर के बाहर लगभग पाँच घंटे तक धरना-प्रदर्शन हुआ। धरने में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/iNAh7avbu9o?si=gXw1PCFvNF1us-K9

धरने में मुख्य रूप से पुजारी अशोक पांडे, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल कनौजिया, समाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ‘पिंनू’, पार्षद धर्मवीर शासक, पूर्व सभासद दिनेश रंधावा, हितेश शर्मा, मनोज कुमार, राकेश लाला, पंकज कश्यप, रिंकू शर्मा, कृष्णा पांडे, मनीष कुमार, नवीन चौहान, सोनू जायसवाल, नीरज कश्यप, जगदीश बिष्ट,हेमंत साहू समेत कई लोग उपस्थित थे। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए घटना पर अफसोस जताया और माफी मांगी है।

ADVERTISEMENTS