MBPG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

mbpg collage election

कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई (NSUI) के कमल बोरा और एबीवीपी (ABVP) के अभिषेक गोस्वामी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/Gfhg5skN1r8?si=rnyG4R-NHKH7k_PC

13978 छात्र-छात्राएं करेंगे मतदान

बता दें 13978 छात्र-छात्राएं मतदान कर अपने नेता को चुनेंगे। छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए कॉलेज के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने नैनीताल रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। जबकि 3 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

video link- https://youtu.be/6ZWhXa-qBFc?si=-cV6IYId1StUU_2W

MBPG कॉलेज से सामने आया फर्जी वोटिंग का मामला

कॉलेज में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग का भी मामला सम्मन आया है। NSUI प्रत्याशी कमल बोरा ने आरोप लगाया की दो फर्जी वोटर को पकड़ा गया है। बोरा की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच की। आई कार्ड फर्जी निकलने पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉलेज में हंगामा देखने को मिला। जुलूस निकालने के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के जुलूस आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की। इस बीच पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। नैनीताल रोड में हुई धक्का मुक्की और तीखी नोक झोंक के दौरान एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

MBPG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
ADVERTISEMENTS