राज्यसभा की सीट के लिए फरवरी में को होगी वोटिंग, इस वजह से हो गई थी खाली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते राज्यसभा सीट रिक्त हो गई है। जिसके लिए 27 फरवरी को मतदान होगा।

ADVERTISEMENTS


राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के कारण राज्यसभा की सीट खाली हो गई है। जिसके लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी। आठ फरवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इसकी अधिसूचना जारी करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से 15 फरवरी तक नामांकन होगा।

16 फरवरी को होगी स्क्रूटनी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि नामांकन के बाद 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। जिसके बाद 20 फरवरी को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। जिसके बाद 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में वोटिंग होगी। 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे मतगणना होगी

ADVERTISEMENTS