व्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत, अंकिता केस में देहरादून में हो रहे प्रदर्शन में लहराई थी दरांती,देखे video

हल्द्वानी की मशहूर व्लॉगर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें ज्योति अधिकारी नेअंकिता केस में देहरादून में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दरांती लहराई थी। साथ ही उन्होंने कुमाऊं की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।
video- https://youtube.com/shorts/jmDFHwSPJRY?si=7RiFIJ6d-E9x2DDg
ज्योति अधिकारी पर हैं ये आरोप
व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में देहरादून में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने खुलेआम दरांती लहराई और कहती नजर आई कि “ये दरांती न्याय करेगी।” इसके साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने कुमाउनी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।साथ ही उत्तराखंड के देवी देवताओं का भी अपमान किया था।
नोटिस को लहराकर बनाई थी रील
सामजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्हीं की शिकायत पर ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने ज्योति ने ज्योति को नोटिस भेजा। नोटिस मिलने के बाद व्लॉगर ज्योति ने नोटिस को लहराते हुए एक रील बनाई और अपने फैंस को मुखानी चौराहे पर एकत्रित होने को कहा था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन