हलद्वानी-कैंची धाम घूमने आया था यूपी का विनीत, लेकिन घर नहीं लौटा; मोबाइल आ रहा बंद

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी के कैंची धाम दर्शन करने आए शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय विनीत कुमार दीक्षित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दो जनवरी को बाबा के दर् …और पढ़ें


शाहजहांपुर निवासी विनीत कुमार दीक्षित कैंची धाम से लापता

दो जनवरी को दर्शन के बाद घर के लिए निकले थे

भाई ने काठगोदाम जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय विनीत कुमार दीक्षित रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। विनीत के भाई ने काठगोदाम जीआरपी थाने में तहरीर सौंपी है।


स्वजन के अनुसार विनीत कुमार दो जनवरी की शाम को बाबा के दर्शन करने के बाद रात 09:47 बजे हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पांच जनवरी तक भी वह अपने घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उनके भाई प्रदीप कुमार ने थाना जीआरपी काठगोदाम में गुमशुदगी की तहरीर दी।


कहा कि भाई का मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। प्रदीप ने पुलिस से अपने भाई की शीघ्र तलाश करने और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जीआरपी काठगोदाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।