रात में उफान पर आये रक्सिया के मंजर को नापने पहुंचे विद्यायक सुमित , सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कल रात उफान में आए रकसिया नाले का निरीक्षण किया। विधायक हृदयेश ने कहा कि मौसम में हुए बदलाव के कारण पहाड़ों में हुई बारिश और काठगोदाम में मात्र 15 मिनट की बारिश से नाले का उफान में आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लगातार बारिश होती रही तो इस नाले से विध्वंस बढ़ सकता है।

विधायक हृदयेश ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही हल्द्वानी के दो मुख्य नालों, कलसिया और रकसिया, के सुधार के प्रस्ताव दे दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पिछले साल की आपदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल आई आपदा का प्रभाव सब ने देखा और सरकार द्वारा दिया गया मुआवज़ा बिलकुल निम्न था। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत मदद जितनी उन्होंने की सरकार को उससे 10 गुना ज़्यादा मदद कर उनको राहत पहुँचानी चाहिए थी परंतु सरकार को उनके दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

मीडिया से बातचीत में विधायक हृदयेश ने सरकार से अपील की कि वह गहरी नींद से जागे उनके द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकार कर इन नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े और जान-माल की हानि न हो। उन्होंने बताया कि इन नालों के कारण पूरा हल्द्वानी क्षेत्र प्रभावित होता है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

विधायक हृदयेश ने केनाल रोड स्थित देवखड़ी और जी.एस.टी ऑफिस के पास एक स्थानीय युवक के बहने की खबर को दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों को तुरंत युवक को खोजने के निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS