उत्तराखंड-यहाँ दूध चोरी की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून में चोरी हुई दूध की क्रेट

देहरादून में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. रिंग रोड 6 नंबर पुलिया में मंगलवार सुबह तड़के दूध की चोरी की घटना सामने आई है. चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/nUTI6TnxTxk?si=f8KjO6bqIV0vIr31

देहरादून में दूध की चोरी

मामला देहरादून के रिंग रोड रायपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि अमित राणा नाम के दूध व्यापारी की दुकान से मंगलवार सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर दो युवक बुलेट पर आए. युवक दुकान के बाहर राखी दूध की क्रेट को बाहर पड़ा देखकर मौके का फायदा उठाकर रफू चक्कर हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चोरी की घटना

ये पूरी दूध चोरी की घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वहीं इस घटना को लेकर दुकान स्वामी अमित राणा ने पुलिस को तहरीर दी है. दूध चोरी (Milk theft Dehradun) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

ADVERTISEMENTS