Video: पहले लाखों किए चोरी, फिर बच्चों को दिए 500-500 के नोट, CCTV में कैद हुई वारदात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

video-rajasthan-ajmer-thieves-gave-500-rupee-notes-to-children-after theft

Video: राजस्थान(Rajasthan) के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां तीन चोरों ने दिन के उजाले में पांच घरों के ताले तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी की। लेकिन इस वारदात में जो सबसे हैरान करने वाली बात रही वो ये कि चोरी के बाद भागते वक्त चोरों ने बच्चों को 500-500 के नोट बांट दिए। ये घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रही है।

ADVERTISEMENTS

Video: पहले लाखों किए चोरी

दरअसल ये घटना बलबंता गांव की राधा कृष्ण कॉलोनी का है। जहां शुक्रवार को तीन चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों को निशाना बनाया। दो घरों से तो लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब कर दिए। जब चोर भाग रहे थे उसी दौरान पास के सरकारी स्कूल की छुट्टी हो गई थी और बच्चे सड़क पर आ रहे थे।

फिर चोरों ने बच्चों को दिए 500-500 के नोट

इसी दौरान चोरों ने चोरी की रकम में से कुछ नोट निकाले और बच्चों को थमाते हुए कहा, “जा कुछ खा लेना।” ये पूरी हरकत एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसे देखकर इलाके के लोग हैरान रह गए।

video link- https://youtube.com/shorts/-1SdwvzdBT0?si=M67cOlVPWQinj284

दिन दहाड़े हुए चोरी

चोरी के बाद जब पीड़ित परिवारों ने घरों के बाहर लगे कैमरे खंगाले तो बच्चों से भी पूछताछ की गई। बच्चों ने खुद बताया कि अजनबी लोगों ने उन्हें पैसे दिए थे। इस घटना के बाद कॉलोनी की महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अब तो दिन में भी घर में अकेले रहने से डर लगने लगा है।

अभी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही अजमेर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये मामला उनकी प्राथमिकता में है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी

ADVERTISEMENTS